Breakingnews – बिहार के पूर्णियां में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सहयोगी लालू प्रसाद पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा, उन्हें कुर्सी की लालसा है। उसी लालसा में उन्होंने बीजेपी की पीठ में छुरा खोप दिया। वह प्रधानमंत्री बनने के लिये राजद और कांग्रेस के साथ चल दिये हैं।
उनकी यह नीति स्वार्थ का प्रदर्शन कर रही है। नीतीश कुमार ने लालू के साथ मिलकर जो स्वार्थ की राजनीति का आगाज किया है वह अधिक दिनों तक नही फलेगी। जनता सब देख रही है। उनके खिलाफ परिवर्तन का बिगुल हम यही बिहार की भूमि से फूंकेंगे।
उन्होंने आगे कहा, आप नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव जो यह बार बार दलबल करते हैं। यह आप अपना परिचय दे रहे हैं। यह धोखा किसी पार्टी के साथ धोखा नही बल्कि जनता के साथ धोखा है।
मैं बिहार आया तो लालू और नीतीश को समस्या होने लगी है। वह कहते हैं मैं लोगो को बरगलाने आया हूँ लेकिन सत्य आप सब लोग जानते हैं क्या है। बीजेपी ने हमेशा जनता के लिए काम किया है और बीजेपी के काम को जनता जानती है।