राजनीति

बैर खत्म करके भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगे मनीष तिवारी

राजनीति– कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को 50 दिन पूरे होने वाले हैं। कांग्रेस की यह यात्रा कांग्रेस की जमीनी स्तर पर छवि गढ़ने में अहम भूमिका निभा रही है और राहुल गांधी की एक गम्भीर नेता के रूप में छवि विकसित कर रही है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। वही अब खबर है कि इस यात्रा में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी भी शामिल होंगे। मनीष तिवारी वही नेता हैं जिन्हें बीते दिनों कांग्रेस से काफी शिकायते रही है। 

लेकिन जैसे ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद संभाला इनका बैर मानो खत्म हो गया है और यह अब कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है।

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर मनीष तिवारी पार्टी आलाकमान के साथ अपने रिश्तों को और बेहतर बनाने की कोशिश में हैं.

Related Articles

Back to top button