देश– भाजपा सरकार के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। वहीं अब राजद नेता एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राम मंदिर के परिपेक्ष्य में बड़ा बयान दिया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
उन्होंने कहा, राम मंदिर का निर्माण नफरत की जमीन पर हो रहा है। अब भारत मे इंसानियत से बड़े उन्मादियों के राम बचेंगे। भारत के राम भारत के कण कण में बसेगे। आरएसएस के राम चाहें जहां बैठें।
उन्होंने आगे यह भी कहा कि अब अयोध्या में सबरी या तुलसी के राम नहीं रहेंगे अब वहां पत्थर में कैद राम बचेंगे। वो ऐसे राम होंगे जो गरीबों की झोपड़ी के राम नहीं होगें। भारत जिसकी भूमि राम मय, कृष्ण मय मानी जाती थी अब सब खत्म हो गया है।
भारत की जनता रामायण पढ़ती है। लोगों के मन मे राम रहते हैं। लेकिन अब राम पत्थर में होंगे। अब राम लोगों के ह्रदय के बीच कैसे रहेंगे मुझे यह नहीं समझ आ रहा है।
जानकारी के लिए बता दें जगदानंद सिंह का यह बयान गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के त्रिपुरा में दिए गए एक बयान के बाद आया. शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि 2024 की पहली जनवरी तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा।