Subramanian Swamy: भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने एक ट्वीट में प्रधान मंत्री मोदी की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि देश में संविधान के चारों स्तंभों पर उन्होंने दबाव बना रखा है। आगे हो खाते हैं की इसके लिए कुछ करना होगा।
पूर्व सांसद स्वामी अक्सर अपने ट्वीटर अकाउंट से मोदी सरकार पर निशाना साधते ही रहते हैं।
बता दें कि 10 सितंबर को एक ट्वीट में सुब्रमण्यम स्वामी ने यह लिखा है कि, “इसमें कोई शक नहीं है की 2017 से संविधान के चार स्तंभ लगातार दबाव में हैं। अंग्रेजी मीडिया जैसे अखबार और टीवी भी प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) के अधिकारियों के दबाव में हैं। आगे वो खाते हैं कि न्यायपालिका के लोग सरकार के कानून अधिकारियों के दबाव में हैं। देश में बड़े स्तर पर दोहन हो रहा है। ऐसी स्थिति में हमें जल्द ही कुछ करने की आवश्यकता है।”
कोहिनूर ही नहीं इन बेशकीमती चीजों को चोरी करने के दोषी हैं ब्रिटिशर्स
आपको बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी के अलावा विपक्ष भी कई मौकों पर यह आरोप लगा चुका है कि देश की मीडिया व केंद्रीय जांच एजेंसियां सरकार के दबाब में काम करने को मजबूर है। इसके साथ ही स्वामी ने यह भी कहा है कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर सरकारी पहरा बना है। वे पीएमओ से आने वाले निर्देशों पर ही काम करते हैं।
वहीं यह पहला मौका नहीं जब सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार या उसकी नीतियों पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी वो पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के चुनाव पर भी सवाल खड़े कर चुके हैं जब 17 अगस्त को भाजपा ने अपने संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति का ऐलान किया। जिसमें मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को संसदीय बोर्ड की नई सूची में शामिल नही किया गया था।
अफगानिस्तान में यूएस का ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर दुर्घटना का हुआ शिकार