राजनीति

क्या अपने देखा है हमारे राष्ट्रपति किस तरह दिखते है- तृणमूल नेता

4
×

क्या अपने देखा है हमारे राष्ट्रपति किस तरह दिखते है- तृणमूल नेता

Share this article

देश– किसी भी व्यक्ति के लुक को लेकर टिप्पणी करना वास्तव में शर्मनाक है। यह आपकी छोटी और संकीर्ण सोच का प्रदर्शन करता है। वही अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर ममता बनर्जी सरकार के मंत्री अखिल गिरि ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर अभद्र टिप्पणी की है जो विवाद का कारण बन गई है।

उन्होंने कहा, हम किसी भी व्यक्ति की शक्ल और सूरत को नही देखते हैं। हम कुर्सी देखते है। लेकिन ( द्रौपदी मुर्मू ) हमारे राष्ट्रपति किस तरह के दिखते हैं। उनका यह भाषण जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोग तृणमूल कांग्रेस पर सवाल उठाने लगे और ममता बनर्जी की भी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना होने लगी।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ममता बनर्जी की कैबिनेट में मंत्री अखिल गिरि ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। मालवीय ने आगे कहा- ममता बनर्जी हमेशा आदिवासी विरोधी रही हैं। चुनाव में भी उन्होंने मुर्मू का समर्थन नहीं किया था। यह अभिव्यक्ति का शर्मनाक स्तर है।