डेस्क। Gujarat Vidhan Sabha Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव तिथियों का ऐलान हो चुका है और गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर 2022 को मतदान भी होने वाले हैं। वहीं इस चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आने वाले हैं। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली आकाशवाणी भवन के रंग भवन ऑडिटोरियम में प्रेस कांफ्रेस को संबोधित भी किया है।
बता दें मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी दी है कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। वहीं पहले चरण के लिए 5 नवंबर को नोटिफिकेशन भी आएंगे। और गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होंगे और 8 दिसंबर को इसके नतीजे भी आएंगे। और यह पूरी प्रक्रिया 10 दिसंबर 2022 तक पूरी होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह कहा है कि गुजरात में 4.9 करोड़ मतदाता होंगे। और राज्य में 4.6 लाख वोटर पहली बार वोट भी डालेंगे। राज्य में 51,782 पोलिंग स्टेशन होंगे और सभी पोलिंग स्टेशनों पर पानी, व्हील चेयर जैसी आधारभूत सुविधाएं भी मिलेंगी। यह सभी पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर पर ही होंगे।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी पोलिंग स्टेशन पहली या दूसरी मंजिल पर नहीं होंगे। वहीं दिव्यांगों के लिए 182 स्पेशल पोलिंग स्टेशन और महिलाओं के लिए 1274 बनाए जाएंगे। साथ ही एक अनूठी पहल के रूप में, भरूच जिले के आलियाबेट में 217 मतदाताओं के लिए एक शिपिंग कंटेनर में पोलिंग स्टेशन भी स्थापित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त 142 मॉडल पोलिंग बूथ भी बनाए जाएंगे। जहां युवा अफसरों की तैनाती भी होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार सूबे में 1417 ट्रांसजेंडर वोटर्स भी मतदान करने वालें हैं। साथ ही चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में थर्ड जेंडर के मतदाताओं की भागीदारी पर चुनाव आयोग का विशेष जोर होगा और नामांकन की सुविधा के लिए प्रत्येक जिले में विशेष शिविर भीं आयोजित होंगे।