राजनीति

कांग्रेस ने हिमाचल नहीं जीता लोगों का दिल जीता है

15
×

कांग्रेस ने हिमाचल नहीं जीता लोगों का दिल जीता है

Share this article

देश– हिमाचल प्रदेश में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन का रिवाज इस बार भी बरकरार रहा। भाजपा के तमाम दावे नकारते हुए हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को मौका दिया। कांग्रेस ने 68 में से 40 सींटें जीतकर बीजेपी को हिमाचल की सत्ता से आउट कर दिया है। वही भाजपा 25 सींटो के साथ मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी है।

कांग्रेस की हिमाचल जीत कांग्रेस की डूबती पतवार को बचाने का एक बड़ा संकेत है। यह जीत साक्ष्य है इस बात का की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा काफी प्रभावी है ओर कही न कही जनता के मन मे राहुल गांधी ने अपनी जगह बना ली है।

अगर हम हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के वोट प्रतिशत का आंकड़ा देखें तो इसने बीजेपी कांग्रेस से आगे है। लेकिन सत्ता का स्वाद कांग्रेस के मुख में लगा है। 15 सींटो के बड़े अंतर से कांग्रेस ने बीजेपी को मात दी है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की विजय कई बड़े संकेत दे रही है। यह जीत इशारा कर रही है कि जनता अब मुद्दों को देख रही है और हिंदुत्व कार्ड कहीं न कहीं फेल होता दिखाई दे रहा है। हिमाचल की जनता ने बेरोजगारी, महंगाई से तृप्त आकर यह फैसला लिया है। वही 2024 के चुनाव में कहीं न कहीं कांग्रेस बड़े स्तर खेल खेल सकती है।