डेस्क। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उत्तर प्रदेश में तीसरा दिन रहा। वहीं इसी बीच बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना भी साधा।
इसी कड़ी में राहुल गांधी की टी- शर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच भी करा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हम यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वो कौन सा जीवाणु है जिससे उन्हें ठंड भी नहीं लगती। इस के साथ मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था कि जो भारत को तोड़ने के जिम्मेदार हैं, जिनकी नीतियों ने समाज को तोड़ा, जिन्होंने जातिवाद, परिवारवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद को बढ़ावा भी दिया, वे लोग आज भारत जोड़ो यात्रा पर निकल चूके हैं।
बता दें राहुल गांधी का इतनी ठंड में टी-शर्ट में यात्रा करना लगातार चर्चा का विषय भी बना हुआ है। साथ ही राहुल गांधी से जब पूछा गया था कि आपको ठंड क्यों नहीं लगती तो उन्होंने कहा था उन्हें ठंड नहीं लग रही है क्योंकि उन्हें ठंड से डर ही नहीं लगता है। साथ ही जब प्रियंका गांधी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी कहा कि ‘उनके भाई ने सच्चाई की ढाल पहन रखी है और भगवान उन्हें सुरक्षित भी रखेंगे।’
राहुल गांधी ने दिया था ये जवाब
राहुल गांधी ने बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सर्दियों में टी-शर्ट पहनने की चर्चा के बीच कहा था कि मीडिया उनके पहनावे को दिखा रहा है, लेकिन उनके साथ फटे कपड़े और शर्ट और टी-शर्ट पहने गरीब किसानों और मजदूरों पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा का मकसद आम आदमी के मन से डर को दूर करना और महंगाई और युवाओं में बेरोजगारी की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने का है।
इसी कड़ी में आपको बता दें कि छह जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करने वाली है। जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी भी और इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरने वाली है। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और यात्रा में उनकी सुरक्षा में चूक के विषय पर कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था जिसका जवाब एक अधिकारी ने दिया जो उचित भी नहीं है।