देश– बीते दिन अमित शाह ने अपने सम्बोधन के दौरान यह ऐलान किया कि राम मंदिर साल 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा और इसका उद्घाटन अगले साल 1 जनवरी को हो जाएगा। अमित शाह के बयान पर विपक्ष भड़क उठा है। वहीं अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, वह नेता हैं राम मंदिर के पुजारी नहीं।
खड़गे बोले- अमित शाह का काम देश को सुरक्षित बनाना है न कि यह तय करना कि मंदिर का उद्घाटन कब होगा। वह मंदिर के उद्घाटन की तारीख का एलान करने वाले कौन होते हैं। उन्हें देश पर ध्यान देना चाहिए तो वह मंदिर की बात कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, आपने नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया। आप त्रिपुरा जाते हैं और राम मंदिर के उद्घाटन का एलान करते हैं। ईश्वर में पूरे भारत की आस्था है। लेकिन आप कौन होते हैं यह करने वाले वो भी चुनाव के दौरान। क्या आप राम मंदिर के पुजारी हैं, या आप वहां के महंत हैं।
इस मामले में साधु संत बात करेंगे। लेकर आप कौन हैं आप तो एक नेता हैं।आपका काम देश को सुरक्षित बनाना, क़ानून-व्यवस्था बनाए रखना, लोगों को भोजन और किसानों को एमएसपी के रूप में उचित क़ीमत देना है।
उन्होंने अमित शाह पर आरोप लगाया है कि मुख में राम, बगल में छुरी। ये समाज को बांट रहे हैं। जातियों में झगड़ा लगा रहे हैं। धर्म में झगड़ा लगा रहे हैं। इसलिए राहुल गांधी जी जोड़ने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं।
मुख में राम, बगल में छुरी।
ये समाज को बांट रहे हैं। जातियों में झगड़ा लगा रहे हैं। धर्म में झगड़ा लगा रहे हैं।
इसलिए राहुल गांधी जी जोड़ने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं।
: @kharge जी pic.twitter.com/ooo5PJkcV0
— Congress (@INCIndia) January 6, 2023