राजनीति– दिल्ली नगर निगम चुनाव के नीतजे घोषित हो गए हैं। बीजेपी और आम आदमी पार्टी का इस चुनाव में जलवा देंखने को मिला है। आम आदमी पार्टी को 250 सींटो में से 134 सींटो पर जीत हासिल हुई। वही भाजपा के खेमे में 104 सींटें आई। कांग्रेस की स्थिति MCD चुनाव में काफी खराब दिखी ओर इसे महज 9 सींटो पर संतोष करना पड़ा वही 3 सींटो पर निर्दलीयों का कब्जा जमा।
प्रचंड जीत के बाद आप लगातार भाजपा पर प्रहार कर रही है। वही अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह उनके पार्षदों को अपनी ओर करने के लिए लगी हुई है। लेकिन भाजपा अपने मंसूबो में साबित नहीं होगी। क्योंकि आप का कोई भी पार्षद उनके प्रलोभन में नहीं आएगा।
मनीष सिसोदिया ने अपने पार्षदों को यह हिदायत दी है। कि यदि कोई आपको कॉल करे तो आप उसे रिकॉर्ड जरूर कर लें।
बीजेपी का खेल शुरू हो गया। हमारे नवनिर्वाचित पार्षदों के पास फ़ोन आने शुरू हो गये।
हमारा कोई पार्षद बिकेगा नहीं। हमने सभी पार्षदों से कह दिया है कि इनका फ़ोन आये या ये मिलने आयें तो इनकी रिकॉर्डिंग कर लें।
— Manish Sisodia (@msisodia) December 7, 2022