इतिहास– आज का दिन विश्व की कई बड़ी घटनाओं को स्वयं में समेटे हुए हैं। जहां एक ओर आज उर्दू के महान कवि मिर्जा ग़ालिब का जन्म हुआ था। वहीं एक ओर आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया था।
कहीं चाय की सार्वजनिक बोली लगाई गई। तो कहीं भूकम्प ने तबाही मचा दी। किसी देश ने आज के दिन सफल परमाणु परीक्षण किया तो किसी देश ने अपनी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु कदम आगे बढ़ाए।
तो आइए जानते हैं आज के दिन की अमुख घटनाएं….
1822 – फ़्रांस के चिकित्सक और रसायनशास्त्री लुईस पास्चर का जन्म हुआ।
1825 – स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।
1861 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
1911 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
1923 – टोक्यो में जापान के युवराज एक हत्या के प्रयास में सुरक्षित बच गए।
1934 – पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
1939 – तुर्की में आये भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
1945 – वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
1945 – 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
1949 – नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्ति के बाद मास्को के एतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर कोरिया प्रायद्वीप जो एक देश समझा जाता था दो भागों में विभाजित हो गया।
1960 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1961 – बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1966 – दुनिया की सबसे लंबी गुफा ‘केव आॅफ स्वैलोज़’ की खोज एक्विसमोन, मैक्सिको में की गई।
1968 – चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा।
1972 – उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
1975 – झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला में हुए कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
1979 – अफ़ग़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।
1979 – सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।
1985 – यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।
2000 – आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।
2001 – भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।
2001 – संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन ‘उम्मा-ए-तामीर ए बो’ के खाते सील करने के आदेश दिये।
2002 – ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
2004 – भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।
2007 – सन रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
प्रमुख जन्मदिन…
1571 – जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री यूहान केपलर का जन्म हुआ।
1797 – उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि मिर्जा ग़ालिब का जन्म हुआ।
1895 – पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता उज्जवल सिंह का जन्म हुआ।
1927 – उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का जन्म हुआ।
1937 – भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म हुआ।
1942 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म हुआ।
1965 – बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्म हुआ।
इन लोगों का हुआ देहांत…
भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक स्वाति तिरुनल का निधन हुआ।
1923 – फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का निधन हुआ।