इतिहास- भारत एक ऐसा देश है। जहां कई महान राजनेता हुए हैं। वहीं नेहरू युग के बाद भारत के प्रधानमंत्री के रूप में भारत की बागडोर प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्री जी नें संभाली। वह भारत के ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने राजनीति को जनता से जोड़ा और लोगों का हमेशा मनोबल बढाया।
वहीं आज के दिन साल 1966 में भारत के तीसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का निधन हुआ था। आज कई राजनेताओं ने उन्हें अलग अलग अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की है। लाल बहादुर शास्त्री 1964 में भारत के प्रधानमंत्री बने और 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश का नेतृत्व किया। वहीं आज के दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई हैं।
1569 – इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारम्भ हुआ।
1613 – जहाँगीर ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सूरत में कारख़ाना लगाने की अनुमति दी।
1681 – ब्रैडेनबर्ग और फ़्राँस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।
1753 – स्पेन नरेश जोकिन मुरात ने नेपोलियन बोनापार्ट का साथ छोड़ दिया।
1927 – लुइस प्रोतो बार्बोसा – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीतिक दल ‘प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट (गोवा)’ से था।
1955 – भारत के अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।
1945 – यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम हुआ।
1943 – ब्रिटेन और अमेरिका ने चीनी क्षेत्र में अपना दावा वापस ले लिया।
1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान ने कुआलालंपुर पर अधिकार किया।
1866 – ऑस्ट्रेलिया जाते समय लंदन नामक जहाज़ में हुई दुर्घटना में 231 व्यक्ति डूब गये।
1999 – शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त।
1998 – लुईस फ़्रेचेट (कनाडा) सं.रा. संघ की उपमहासचिव नियुक्त।
1995 – कार्टहेना, कोलम्बिया में विमान दुर्घटना में 52 व्यक्ति मारे गये। सोमालिया में दो वर्ष से चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अभियान समाप्त।
1993 – सुरक्षा परिषद ने खाड़ी युद्धविराम का उल्लघंन करने के लिए चेतावनी दी।
1973 – बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।
1970 – अलग हुआ बियाफ्रा राज्य नाईजीरियाई सरकार के हमले को नहीं झेल पाया और आत्म समर्पण कर दिया।
1962 – हिमस्खलन से पेरुवियन एंडेस गाँव में तीन हज़ार मौतें हुई।
2001 – भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।
2002 – पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी। ट्राई ने बी.एस.एन.एल. को एस.टी.डी. दरों में कमी की मंजूरी प्रदान की।
2005 – यूक्रेन में दोबारा हुए राष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम समर्थक विपक्षी उम्मीदवार विक्टर युश्चेंको विजेता घोषित। रिलायंस ने बी.एस.एन.एल. को 84 करोड़ रुपये चुकाए। 2004 – अहमदाबाद में हुए बलात्कार कांड का आरोपी दिल्ली के नर्सिंग होम से गिरफ़्तार।
2008 – कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने दूसरे राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन की रूपरेखा तैयार की। संघर्ष विराम बहाल करने की लिट्टे की अपील को श्रीलंकाई सरकार ने ठुकराया।
2006 – ओलकलाहोमा राज्य के जंगलों में लगी आग को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने संघीय आपदा की घोषणा की।
2009 – आईटी कम्पनी सत्यम को बचाने के लिए सरकार ने तीन नामित सदस्यों की नियुक्ति की। अचंता शरत कमल ने 70वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता।
2020 – भारतीय उद्योग परिसंघ और JPC के साथ साझेदारी में इस्पात मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के द ओबेरॉय ग्रैंड कोलकाता में एक एकीकृत स्टील हब के माध्यम से पूर्वी क्षेत्र के ‘पूर्वावोदय त्वरित विकास’ की शुरूआत का आयोजन किया। इस हब का शुभारंभ केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ‘भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ और ‘राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल’ का उद्घाटन किया।
2010 – भारत ने उड़ीसा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। भारत ने बांग्लादेश के साथ पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किया जिसमें उसे विकास संबंधी परियोजनाओं के लिए एक अरब डॉलर ऋण देने का वादा शामिल है। इनमें आतंकवाद निरोधी सहयोग को बढ़ाने के लिए तीन सुरक्षा समझौते शामिल हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय की तीन जजों की पीठ ने फ़ैसला सुनाया है कि भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के दफ़्तर के लिए भी सूचना का अधिकार (आरटीआई) क़ानून के तहत सूचना देना अनिवार्य है।
11 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1860 – श्रीधर पाठक – भारत के प्रसिद्ध कवियों में से एक का जन्म हुआ।
1842 – विलियम जेम्स – प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक का जन्म हुआ।
1993 – अंकिता रैना – भारतीय टेनिस खिलाड़ी और महिला एकल में वर्तमान भारतीय नंबर एक का जन्म हुआ।
1973 – राहुल द्रविड़, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी का जन्म हुआ।
1958 – बाबूलाल मरांडी – भारतीय राज्य झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे का जन्म हुआ।
1954 – अनलजीत सिंह – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति का जन्म हुआ।
1954 – कैलाश सत्यार्थी – भारतीय बाल अधिकार कार्यकर्ता और बाल-श्रम के विरुद्ध पक्षधर का जन्म हुआ।
1944 – शिबु सोरेन, भारतीय राजनीतिज्ञ का जन्म हुआ।
11 जनवरी को हुए निधन
1990 – राम चतुर मल्लिक, ध्रुपद-धमार शैली के गायक का निधन हुआ।
1966 – लाल बहादुर शास्त्री, स्वतंत्र भारत के तीसरे प्रधानमंत्री का निधन हुआ।
1962 – अजय घोष – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता का निधन हुआ।
2008 – सर एडमंड हिलेरी, शेरपा तेनज़िंग के साथ माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता और समाजसेवी का निधन हुआ।
2018 – दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार का निधन हुआ।