इतिहास के पन्ने

आज है मुगल के उस सम्राट का जन्मदिन जिसने सत्ता के लिए अपने पिता को बनाया बंदी भाई से किया युद्ध

2
×

आज है मुगल के उस सम्राट का जन्मदिन जिसने सत्ता के लिए अपने पिता को बनाया बंदी भाई से किया युद्ध

Share this article

इतिहास- भारत के इतिहास में मुगलों का इतिहास उनके अत्याचार और निर्मम व्यवहार के लिए याद किया जाता है। इतिहास बताता है कि मुगलों ने भारत के लोगो पर न सिर्फ अत्याचार किए बल्कि उनकी महिलाओ का भी शोषण किया। 

वही अगर हम बात मुगल सम्राट औरंगजेब की करे तो यह मुगलों के निरंकुश राजा में से एक थे। वही आज के इतिहास में मुगल सम्राट औरंगजेब को याद किया जाता है। क्योंकि इनका जन्म आज के दिन यानी 3 नवंबर 1618 में हुआ था।

लोग औरंगजेब को विश्व विजेता के नाम से जानते हैं। इसने भारत पर लगभग आधी सदी राज किया। इसे एक धनी शक्तिशाली व्यक्ति कहा जाता था। इसने अपने शासन काल मे मुगल साम्राज्य का खूब विस्तार किया।

लेकिन यह कट्टरपंथी था। यह पूरे भारत को इस्लामिक रंग में रंगना चाहता था। इसका उद्देश्य देश के सभी लोगो को इस्लाम कुबूल करवाना था। इसने सिखों के गुरु तेग बहादुर की हत्या, इस्लाम कबूल न करने के लिए कर दी थी। 

यह भारत मे मस्जिद देखना चाहता था। इसने अपने शासन काल मे कई मंदिरों को तुड़वाकर मस्जिद का निर्माण करवाया। यह मुगलों का एक ऐसा शासक था जिसने सत्ता के लिए अपने भाईयों से विद्रोह किया और अपने पिता को बंदी बनाया था।

इसने साल 1658 में शाहजहाँ (अपने पिता) को आगरा के किले में बन्द कर दिया और खुद को सम्राट घोषित किया।औरंगज़ेब ने अ-मुस्लिमों पर जज़िया कर पुनः से आरम्भ करवाया, जिसे अकबर ने समाप्त कर दिया था।