बिजनेस– आज हम तकनीकी से काफी जुड़ गए हैं। हमारे प्रत्येक काम तकनीकी पर निर्भर है। आज स्थिति यह है कि हमारी सुबह तकनीकी से शुरू होती है और हम रात तक इसी से जुड़े रहते हैं। अब हम कैश लेकर चलने से अधिक ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करते हैं।
आज हम कोई भी समान खरीदे या बिजली का बिल भुगतान करें सब ऑनलाइन एप पर निर्भर है। कई देशों में अब लोग फोन पे का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं समीर निगम को जिसने मार्केट को बदल कर रख दिया और लोगो के पेमेंट करने के तरीके को बदल कर रख दिया। समीर निगम जो की फोन पे के फाउंडर है। इनके एक आइडिया ने देश को ऑनलाइन पेमेंट से जोड़ दिया।
जाने समीर निगम कौन है-
अगर हम बात समीर निगम की करे तो यह फोन पे के फाउंडर है। इन्होंने साल 2015 में फोन पे की स्थापना की थी। वही अब इस समय यह फोन पे के सीईओ है। समीर ने फ्लिपकार्ट में काम किया है। साल 2009 में समीर निगम ने अपनी पहली कंपनी माइम360 की शुरुवात की थी। इस कंपनी का काम सामग्री मालिको को सामग्री प्रदाताओं से जोड़ती होती थी।
इसके बाद समीर निगम के दिमाग मे यह ख्याल आया कि वह किसी तरह एक नया आइडिया लेकर आये। जिसे लोगो द्वारा पसन्द किया जाए। समीर ने उस साल 2015 में ई वॉलेट एप लॉन्च किया। समीर निगम ने अपने दो दोस्त राहुल चारी और बुर्जिन इंजीनियर की सहायता से उन्होंने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस पर आधारित एक ऑनलाइन पेमेंट भुगतान सॉफ्टवेयर बनाने की अवधारणा पेश करी थी। उसके बाद वर्ष 2016 में ये कंपनी आवेदन ऑनलाइन हो गई। ये कम्पनी इस व्यक्त 11 से भी अधिक इंडियन भाषाओं में यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।
समीर निगम के पास इस समय 17.7 करोड़ रुपये की संपत्ति है। समीर निगम को आगे बढाने में फोन पे की अहम भूमिका रही है। इस दौरान फोन पे का उपयोग तेजी से बढ़ा और लोग ई वॉलेट एप से जुड़ गए। कोविड के बाद से इसका उपयोग तेजी से बढ़ गया और आज देश मे भारी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।