इतिहास के पन्ने

इस मुगल महिला से सलाह लेकर अपनी रणनीति बनाते थे मुगल सम्राट जहांगीर

इतिहास– मुगल काल का इतिहास जब भी याद किया जाता है तो राजाओं की क्रूरता हमारे मस्तिष्क में घूमने लगती है। मुगल सम्राट ने देश मे अपनी क्रूरता से सभी को परेशान कर रखा था। उनके मन मे दया जैसा कोई भाव नही था। वही वह महिलाओं के साथ अभद्रता की सभी हदे लांघ देते थे।

लेकिन मुगल काल मे एक महिला ऐसी भी हुई। जिसकी तुलना मुगल बादशाहो से की गई। वह महिला हरम से ज्यादा दरबार मे दिखी। मुगल बादशाहो की तरह निर्णय लेने में वह काफी माहिर थी। 

जाने कौन है मुगल महिला जो राजाओं के समान थी-

मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां जो कभी पर्दे के पीछे नही रही। नूरजहां मुगल राजाओं की पत्नियों में सबसे बुद्विमान और तेज मानी जाती थी। उन्हें राजनीति का काफी ज्ञान था। वह उम्दा रणनीति बनाने में निपुण थी। नूरजहां ने कई रणनीति भी बनाई और जहांगीर की सत्ता चलाने में काफी मदद की।

कहा जाता है कि एक बार जहांगीर की पत्नी नूरजहां ने शेर को मार गिराया। वह अपने पति का आधे से अधिक काम सम्भाल लेती थी। जहांगीर के शासन काल मे नूरजहां के नाम के सिक्के भी काफी प्रचलित थे।।

जाने मुगल काल की सबसे अमीर बेगम-

जहांआरा बेगम शाहजहां और मुमताज महल की सबसे बड़ी बेटी थी। यह विश्व की सबसे अमीर महिला थी। जब पश्चिम देशो के लोग भारत आए और उन्हें यह पता चला की भारत मे एक महिला के पास उनके देश के पुरुषों से अधिक धन है। वह चौंक गए और उनकी खूब सराहना की।

जहांआरा को पादशाह बेगम बनाया गया. यह मुगल साम्राज्य का बड़ा पद होता है. जिस दिन जहांआरा को ये उपाधि दी गई उस दिन उन्हें एक लाख अशर्फियां दी गईं. इसके अलावा चार लाख रुपये सालाना ग्रांट के तौर पर भी दी गई।

Related Articles

Back to top button