Mahatma Gandhi Death Anniversary: आज 30 जनवरी के दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। साल 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कहते हैं कि नाथूराम गोडसे महात्मा गांधी की विचारधारा से अप्रसन्न थे और उन्हें भारत और पाकिस्तान के विभाजन का कारण मानते थे।
जानें महात्मा गांधी का जीवन–
जीवन परिचय-
महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। इनकी माता का नाम पुतलीबाई और पिता का नाम मोहन दास करमचंद्र गांधी था। यह बचपन से ही धार्मिक और सांसारिक थे। पढाई में इनकी कोई खास रुचि नहीं थी। भूगोल इनका कमजोर विषय था। लेकिन इस सबके बाद भी यह सत्य का साथ कभी नहीं छोड़ते थे। अपने सत्य प्रिय स्वभाव के कारण यह सभी के बीच काफी लोकप्रिय थे।
जब यह 13 वर्ष के थे तो इनका विवाह कस्तूरबा गांधी के साथ हुआ था। कस्तूरबा गांधी इनसे उम्र में 6 माह बड़ी थीं। जब यह 15 साल के हुए तो यह पिता बन गए थे। लेकिन इनके इस पुत्र का देहांत हो गया था। बाद में कस्तूरबा और गांधी जी के चार बेटे हुए, जिनका नाम हरिलाल, मणिलाल, रामलाल और देवदास था।
गांधी जी ने बकालत की पढ़ाई की थी। वहीं बाद में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जिसमे इनकी पत्नी ने इनका समर्थन किया। 1919 में गांधी जी ने रोलेट एक्ट कानून का विरोध शुरु कर दिया। उन्होंने असहयोग आंदोलन, नागरिक अवज्ञा आंदोलन, दांडी यात्रा और भारत छोड़ो आंदोलन किए। वहीं 30 जनवरी 1948 में महात्मा गांधी की मृत्यु हो गई थी।