इतिहास– आज का दिन भारतीय इतिहास में काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज के दिन पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी की जन्म जयंती एवं किसान दिवस मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में इसलिए भी मनाया जाता है क्योंकि इन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के उत्थान हेतु गुजार दिया।
किसान हित हेतु यह सदैव प्रयासरत रहे। वहीं उनके लिए कई योजनाओं का संचालन भी इन्होंने किया। भारत सरकार में चौधरी चरण सिंह जी के सम्मान में साल 2001 से हर साल 23 दिसम्बर को किसान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। इसके साथ ही आज के दिन कई अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं विश्व मे हुई हैं।
जाने आज की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में…
1672 : खगोलविद् जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह रिया की खोज की।
1902 : किसानों के नेता के रूप में लोकप्रिय देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जन्म।
1914 : प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
1921 : विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन।
1922 : बीबीसी रेडियो से दैनिक समाचार प्रसारण शुरू।
1926 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी, स्त्री शिक्षा के समर्थक और आर्य समाज प्रचारक स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।
1972 : निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में भूकंप ने लगभग 10 हजार लोगों की मौत।
1995 : हरियाणा के मंडी डबवाली इलाके में एक स्कूल के कार्यक्रम में आग लगने से 360 लोगों की मौत।
2000 : अविभाजित भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका मलिका-ए-तरन्नुम नूरजहां का निधन।
2000 : पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर कोलकाता किया गया।
2008 : साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।
2019 : दिल्ली के किराड़ी में तीन मंजिला मकान में आग लगने से नौ लोगों की मौत।
2019 : सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में पांच लोगों को मौत की सजा सुनाई गई।