इतिहास– दुनिया बहुत बड़ी है। यहां कई अच्छे लोग रहते हैं। तो कई लोग बहुत बुरे है। इतिहास के पन्नो में कई ऐसे महान लोगो के नाम दर्ज है। जिन्होंने दुनिया में कई बेहतरीन काम किए है। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया मे कुछ लोग ऐसे भी है जो अब तक के सबसे बुरे लोगो की क्षेणी में आते हैं।
इन लोगो को इनके अच्छे नही अपितु इनके बुरे कामो के लिए जाना जाता है। कहते हैं यह लोग इतने बुरे थे कि आज भी जब इन्हें याद किया जाता है तो लोग गुस्से से आग बबूला हो जाते है और मरने के बाद भी इन्हें विश्वभर में विरोध आलोचना और तिरस्कार झेलना पड़ता है।
जाने दुनिया के 3 बुरे लोग कौन है-
एडोल्फ हिटलर –
एडोल्फ हिटलर खुद को आर्या मानता था। यह जर्मनी का तानाशाह था। इसकी क्रूरता जगजहिर थी। इसने लाखो यहूदियों को जिंदा जला दिया था। इसे अपने हित हेतु किसी भी हद तक जाना मंजूर था।
यह यहूदियों से नफरत करता था। इसका मत था इन लोगो ने हमारे संसाधनों पर कब्जा किया है और अब उसी के बलबूते पर यह दुनिया के अमीर बने बैठे हैं।
देश को द्वितीय विश्वयुद्ध की आग में झोंकने वाला हिटलर ही था। यह जनता को अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करता था। यह राष्ट्रीय समाजवादी जर्मन कामगार पार्टी (NSDAP) का नेता था और 1933 से 1945 तक जर्मनी का चांसलर रहा। उनकी पार्टी का चिह्न एक स्वस्तिक था।इसने 30 अप्रैल 1945, को आत्महत्या कर ली।
जोसेफ स्टालिन-
यह रूसी तानाशाह था। इसकी वजह से 2 करोड़ लोगों की जान गई थी। यह हर उस व्यक्ति से नफरत करता था। जो इसका विरोध करता था। इसने लेनिन की नीतियों को आगे बढाया। इसका मानना था कि अगर कोई इसका विरोध करते रह गया तो वह विरोधियों की सेना बना लेगा। इसलिए यह अपने विरोधियों को मौत की नींद सुला देता था।
इदी अमीन-
यह युगांडा का शासक था। इसने जबरन सत्ता हासिल की और 8 साल युगांडा पर राज किया। यह आठ साल युगांडा के लिए नरक बन चुके थे। यह 80 हजार लोगों की मौत का जिम्मेदार था। इसका मानना था कि उससे अधिक शक्तिशाली कोई अन्य व्यक्ति नही है। इसकी मौत साल 2003 में सऊदी अरब में हुई थी।