इतिहास के पन्ने

14th November:- जाने क्यों 20 नवम्बर से 14 नवम्बर को मनाया जाने लगा Children’s Day

15
×

14th November:- जाने क्यों 20 नवम्बर से 14 नवम्बर को मनाया जाने लगा Children’s Day

Share this article

इतिहास– आज पूरा देश बाल दिवस का मना रहा है। इसे बच्चो के दिन के रूप में जाना जाता है। कहते हैं पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चो से अत्यधिक प्रेम करते थे। जिस कारण आज उनकी जयंती के दिन बाल दिवस मनाया जाता है।

पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 में उत्तरप्रदेश के जिला प्रयागराज में हुआ था। बच्चे इन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू अपने जन्मदिन के दिन बच्चो के साथ रहते थे। इनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। 

अगर बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त करेंगे। तो वह बेहतर भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देगे। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बच्चों की शिक्षा पर अत्यधिक ध्यान केंद्रित किया था। 

पंडित जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु से पूर्व बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था। लेकिन इनकी मौत के बाद से बाल दिवस 14 नवम्बर को मनाया जाने लगा। कहते हैं ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि इन्हें बच्चे काफी प्यारे थे और यह अपना अधिक वक्त उन्हीं के साथ व्यतीत करते थे।