गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
छत्तीसगढ़ 07:42 pm3 मिनट पठन समय

रायगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायगढ़ जिले के दिव्यांग युवक गणेश राम यादव को महज 24 घंटे के भीतर ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता से बदली गणेश राम की जिंदगी अवकाश के दिन भी सक्रिय रहा प्रशासन, मिली त्वरित राहत छत्तीसगढ़  :   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

a

admin (Editor in Chief)

14 जुलाई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
रायगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायगढ़ जिले के दिव्यांग युवक गणेश राम यादव को महज 24 घंटे के भीतर ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता से बदली गणेश राम की जिंदगी

अवकाश के दिन भी सक्रिय रहा प्रशासन, मिली त्वरित राहत

छत्तीसगढ़  :   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से रायगढ़ जिले के एक दिव्यांग युवक को महज 24 घंटे के भीतर ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई। रविवार के शासकीय अवकाश के बावजूद प्रशासन की तत्परता ने सुशासन और जनहित को सर्वाेपरि रखने वाली सरकार की छवि को मजबूत किया है।

धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम कमोसिनडांड निवासी जन्म से दिव्यांग गणेश राम यादव के संघर्ष की मार्मिक खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि बिना देरी के गणेश राम को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

अवकाश में भी पूरी हुई मदद

मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही समाज कल्याण विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों की टीम जनपद पंचायत धरमजयगढ़ पहुंची और वहां से ट्राइसाइकिल लेकर गणेश राम के घर गई। उस समय गणेश राम घर पर नहीं थे, इसलिए ट्राइसाइकिल उनके बड़े भाई विचित्र यादव को सौंपी गई।
गणेश राम आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अब तक हाथों के सहारे चलकर ही दैनिक काम करते थे। पहाड़ी और दुर्गम इलाके में रहने के कारण उन्हें स्वास्थ्य केंद्र, बैंक और पंचायत तक पहुंचने में भारी दिक्कत होती थी। अब ट्राइसाइकिल मिलने से उनका जीवन आसान होगा और वे आत्मनिर्भरता के साथ आवागमन कर सकेंगे।

परिवार को मिल रहा योजनाओं का लाभ

गणेश राम की भाभी श्रीमती चंद्रवती ने बताया कि परिवार में पति, देवर और वे खुद तीनों दिव्यांग हैं। दोनों भाइयों को प्रतिमाह दिव्यांग पेंशन मिलती है। परिवार को महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है और ’राशन कार्ड’ से नियमित खाद्यान्न मिल रहा है।
ट्राइसाइकिल मिलने पर भाई विचित्र यादव भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ष्अब गणेश सम्मान के साथ अपना काम कर सकेगा। स्वास्थ्य केंद्र और अन्य जरूरी जगहों तक आसानी से जा सकेगा। शासन-प्रशासन के इस सहयोग के लिए आभार।ष्

सुशासन का उदाहरण
24 घंटे में मदद मिलने से ग्रामीणों में सरकार की संवेदनशीलता को लेकर भरोसा बढ़ा है। लोगों ने कहा कि जरूरतमंदों के प्रति जिस तेजी से प्रशासन ने काम किया, वह सुशासन की मिसाल है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारीउत्तराखंड

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

देहरादून:  चीनी के बढ़ते मूल्यों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकार

1 सित॰ 2026
संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देशउत्तराखंड

संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

चिकित्सालयों में दवाओं, जांच सुविधाओं और चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देहरादून:  आगामी दिनों में संभावित संक्रामक बीमारियों ए

1 सित॰ 2026