देश – विदेश

तूफान से दक्षिण एशिया के इन देशों में तबाही 

डेस्क। वियतनामी मौसम विज्ञानियों द्वारा यागी तूफान को ‘पिछले दशक में इस क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक’ के रूप में दर्ज किया गया है। यह तूफान चीनी प्रांत में कहर ढाते हुए दक्षिण पूर्व एशियाई देश में पहुंच गया है। चीन में च्रकवात से भारी बारिश और हवाओं के कारण 8 लाख से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

भारत का ये शहर वायु गुणवत्ता रैंकिंग में पहले पायदान पर

चीन के हैनान प्रांत में शक्तिशाली चक्रवात ‘यागी’ की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 92 अन्य इससे घायल हो गए। वियतनाम में इस चक्रवाती तूफान से चार लोगों की मौत हो गई और 78 अन्य घायल हुए हैं। इन घायलों में से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, इसलिए मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। वियतनामी मौसम विज्ञानियों द्वारा यागी तूफान को ‘पिछले दशक में इस क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक’ के रूप में वर्णित भी किया गया है। यह तूफान चीनी प्रांत में कहर ढाते हुए दक्षिण पूर्व एशियाई देश में पहुंच रही है। चीन में च्रकवात से भारी बारिश और हवाओं के कारण 8 लाख से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। चक्रवात ‘यागी’ शनिवार को टोंकिन की खाड़ी के ऊपर से उत्तरी वियतनाम की ओर बढ़ रहा है। यागी, इस साल का 11वां तूफान है जो चीन के समुद्र तट से टकराया भी है।

हरियाणा में ये सीटें बनी हॉट, निर्दलीय प्रत्याशियों का रहा है दबदबा 

कई जगह दिख रहे तबाही के निशान

हैनान मौसम विज्ञान सेवा की माने तो, यागी तूफान के केंद्र बिंदु के पास लगभग 245 किमी प्रति घंटा (152 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। वर्ष 1949 से 2023 तक, 106 ‘तूफान’ हैनान में आए, पर केवल नौ को ही ‘बड़े तूफान’ के रूप में श्रेणीबद्ध किए गए है। तूफान के चलते कई जगह तबाही के निशान भी देखे जा रहे हैं। कच्चे घर जहां गिर गए हैं वहीं पेड़ और खंभे जमीन पर भी गिर गए।