देश – विदेशराजनीति

Rahul Gandhi US Visit: भाजपा-आरएसएस पर क्या बोले राहुल

डेस्क। Rahul Gandhi US Visit: अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी आज वॉशिंगटन में एक यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच में पहुंचे। जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों से संवाद के अलावा राहुल गांधी ने वर्जीनिया में प्रवासियों के समुदाय को भी संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा-आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई तीखे हमले बोले।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने अमेरिका दौरे पर लगातार अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वर्जीनिया में आयोजित एक कार्यक्रम में एक बार फिर से, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा। उन्होंने ये आरोप लगाया कि आरएसएस कुछ राज्यों को दूसरे राज्यों, भाषाओं, धर्मों, और समुदायों को दूसरे की तुलना में कमतर भी बताती है। बकौल राहुल गांधी, ‘हर राज्य का अपना ही इतिहास और परंपरा है, लेकिन आरएसएस की विचारधारा तमिल, मराठी, बंगाली, मणिपुरी आदि को कमतर भाषाएं मानती रही है… इसी बात को लेकर लड़ाई यह है…ये लोग (आरएसएस) देश को नहीं समझते।

SC on RG Kar Medical College Case: जानिए शीर्ष अदालत ने क्या बोला

राहुल गांधी ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, भाजपा को समझ में नहीं आता कि ये देश सबका है…भारत एक संघ है। संविधान में यह साफ लिखा है… इंडिया यानी भारत राज्यों का एक संघ है और देश का इतिहास, परंपरा, संगीत और नृत्य है। हालांकि, बीजेपी कहती है कि भारत संघ नहीं है, ये बिल्कुल अलग है।