देश – विदेशराजनीति

राहुल गांधी टेरेरिस्ट, देश के सबसे बड़े दुश्मन: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बोले 

डेस्क। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया है और उन्होंने राहुल गांधी को देश का नंबर वन टेररिस्ट भी करार दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं है। साथ ही उन्होंने राहुल पर यह भी आरोप लगाया है कि वे फोटो खिंचवाने के लिए गरीबों के घर पहुंचते है। रवनीत सिंह बिट्टू ने भागलपुर में मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात बोली है।

उन्होंने यह भी कहा है कि राहुल गांधी विदेश में जाकर देश के बारे में हमेशा उल्टी-सीधी बातें करते हैं। उनको प्रैक्टिकल समझ भी नहीं है। आज तक उन्हें मजदूर और मोची का दर्द नहीं पता है और आधी से ज्यादा उम्र निकल चुकी है। वो नहीं समझते हैं कि इससे उनका मजाक ही बनता है।

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने पर क्या बोला उच्च न्यायालय

राहुल गांधी अमेरिका में सिखों को लेकर दिए बयान को लेकर बिट्टू ने बोला, ‘हाल में उन्होंने अपने बयान से सिखों को बांटने की कोशिश करी है। अलगावादी ताकतों ने राहुल गांधी के बयान की तारीफ भी की है। रवनीत सिंह बिट्टू ने बोला आज के दौर में देश के नंबर वन टेररिस्ट राहुल गांधी हैं, वे देश के नंबर वन दुश्मन हैं।’

Jammu Kashmir Travel Plan: क्या आप भी बना रहे जम्मू कश्मीर घूमने का प्लान

आपको बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे। बिट्टी ने बोला था, पहले तो राहुल गांधी ने मुसलमानों का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब वे सिखों को बांटने का प्रयास भी कर रहे हैं।