देश – विदेशराजनीति

Rahul Gandhi In USA: आरएसएस और भाजपा पर एक और टिप्पणी 

डेस्क। Rahul Gandhi In USA: राहुल गांधी ने बोला है कि मैंने जितना हो सके उतने लोगों की आवाज बनने की कोशिश करी है। हमें यह समझना होगा कि आखिर क्या हो रहा है। लोगों से बात करनी होगी और फिर वे जो कह रहे हैं उसे गहराई से समझना भी होगा।

अमेरिका यात्रा पर गए कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। वॉशिंगटन डीसी में एक सभा के दौरान राहुल गांधी ने बोला है कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। साथ ही इसे बहुत कमजोर कर दिया गया है और अब यह लड़ रहा है और मुझे विश्वास है कि यह लड़ेगा भी।

चुनावों से पहले ट्रंप और हैरिस के बीच तीखी बहस, इस नेता ने चला विक्टम कार्ड

उन्होंने कहा कि भारत में कांग्रेस और हमारे विपक्षी भाजपा और आरएसएस के बीच वैचारिक युद्ध हो रहा है अब भारत के दो पूरी तरह से अलग दृष्टिकोण हैं। हम बहुलवादी दृष्टिकोण में विश्वास करते हैं और यह ऐसा दृष्टिकोण है जहां हर किसी को भारत में घूमने का अधिकार है।

उन्होंने आगे कहा कि जहां आपको किसी भी धर्म के कारण सताया नहीं जाता है। हम इस बात पर विश्वास करते हैं कि आप किस समुदाय से आते हैं या आप कौन सी भाषा बोलते हैं। यह एक सख्त और केंद्रीकृत दृष्टिकोण है पर हम इस परिदृश्य पर लड़ते हैं। भारत में कमजोर वर्गों की रक्षा करते हैं। निचली जाति, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों की रक्षा करना और गरीब लोगों की रक्षा भी करते हैं।