डेस्क। इंदौर । संस्था सृजन का 12वां सर्वधर्म सामूहिक विवाह 26 नवंबर को खालसा स्टेडियम में आयोजित होना है। इसमे ढ़ाई फीट की दुर्गा और तीन फीट के गोविंद भी परिणय सूत्र में बांधने जा रहे हैं।
इस स्पेशल लिटिल जोड़े के लिए विशेष रथ भी बनाया गया है और इसमें सवार होकर यह जोड़ा शहर में घूमने वाले भी हैं।
अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल, संयोजक गोविंद गोयल व महिला संयोजिका तनुजा खंडेलवाल द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह संस्था सृजन का 12वां सर्वधर्म सामूहिक विवाह का है। संस्था द्वारा अब हुए 11 आयोजनों में 773 बेटियों का विवाह भी कराया जा चुका है। इसके लिए 51 रथ तैयार करके 151 जोड़े की बारात भी निकाली जानी है। बारात में 4 बैंड, 5 डीजे साउंड और 101 ढोलक के साथ भी निकलेगी। 11 बग्गी पर सवार होकर साधु संत समाज जनता को आशीर्वाद देते चलेगा और इस कार्यक्रम में 16000 बराती और उनके रिश्तेदारों के लिए भोजन की व्यवस्था भी करी गई है।
साथ ही आयोजन में पूर्ण रूप से डिस्पोजेबल मुक्त रखा गया है। साथ ही फेरे की व्यवस्था के लिए गायत्री परिवार द्वारा 25000 फिट पर पांडाल सजाकर 151 वेदियो का निर्माण भी किया जा रहा है और जिसमें वैदिक रिति रिवाज से फेरों की व्यवस्था भी होगी। नवयुगल को कुटुंब प्रबोधन की पुस्तक भेंट स्वरूप देकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक समरसता प्रमुख ईश्वरचंद हिंदुजा भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी करने वाले हैं।
इसमें एक पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार से हिंदू रीति रिवाज से गायत्री परिवार द्वारा विवाह भी होगा। समितियों महिला संयोजिका तनुजा खंडेलवाल के नेतृत्व में फेरे ओर कन्यादान की व्यवस्था और भोजन व्यवस्था मातृ शक्तियों द्वारा संभाली जानी है। जोड़ों को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री उपहार में भी दी जाएगी।