भारत– जब कभी भी बात गरीबी की होती है तो सबसे पहले नाइजीरिया और सोमालिया का नाम हमारी जुबान पर आता है। अभी तक हम सभी यही मानते थे कि दुनिया का सबसे गरीब देश नाइजीरिया है। लेकिन बिजनेस इनसाइडर अफ्रीका में जुलाई में छपी एक खबर के मुताबिक अब विश्व का सबसे गरीब देश भारत हो गया है।
खबर के मुताबिक- वर्ल्ड पॉवर्टी क्लॉक के आकड़ो में अब तक सबसे अधिक गरीबों वाला देश अफ्रीका का नाइजीरिया था। लेकिन अब यह आंकड़ा भारत के नाम दर्ज हो गया है और भारत सबसे अधिक गरीबों वाले लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है। यदि हम आंकड़ों पर गौर करे तो भारत मे अनुमानित गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले 8.3 करोड़ लोग हैं।
नए आंकड़े में यह बताया गया है कि नाइजीरिया में 8,30,05,482 लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं जबकि भारत में यह संख्या 8,30,68,597 है। प्रतिशत के मामले में भारत और नाइजीरिया बराबर हैं। लेकिन लोगों की आबादी के आधार पर यदि हम देखें तो भारत मे नाइजीरिया के मुकाबले गरीबों की संख्या काफी अधिक है।
स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक भारत मे 18.92 करोड़ लोग कुपोषित थे। आज हम भारत के विकास की बड़ी बड़ी कहानियां पढ़ रहे हैं। लेकिन वास्तविकता कुछ अलग ही इशारा कर रही है। वास्तव में वैश्विक स्तर पर भारत की दशा काफी खराब हो रही है।
संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में 131वें तो विश्व खुशहाली सूचकांक (2022) में 136वें स्थान पर। वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक में 135वें तो आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक में 121 वें स्थान पर है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो भारत अपने विकास को एकतरफा कर देगा और देश मे विकास की गाड़ी पर कुछ विशेष लोग ही सवार हो पाएंगे।