Local Breaking Newsदेश - विदेश

एक महिला के ट्विन बच्चों के पिता अलग-अलग, DNA रिपोर्ट ने उड़ाए होश

6
×

एक महिला के ट्विन बच्चों के पिता अलग-अलग, DNA रिपोर्ट ने उड़ाए होश

Share this article

 

 

डेस्क। एक 19 साल की लड़की ने एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया है जिसमें चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ही बच्चों के पिता अलग-अलग हैं।

यह मामला पुर्तगाल का है बता दें कि मेडिकल साइंस में ऐसी घटनाएं काफी दुर्लभ हो गई पर लड़की के घरवालों को पहले यह पता था कि दोनों बच्चों का पिता एक ही शख्स है। पर बच्चों के 8 महीने होने के बाद उनके डीएनए टेस्ट ने बड़ा खुलासा कर दिया था। 

टेस्ट से यह भी पता चला कि इन बच्चों में से एक का ही डीएनए उसके पिता से मैच हो पाया तो वहीं दूसरे का बिलकुल अलग आया था हालांकि, दोनों बच्चे बिलकुल एक जैसे ही हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह घटना गोइया राज्य के छोटे शहर माइनिरोस से है। इन बच्चों की मां ने यह खुलासा भी किया है कि उस दिन मैंने दो पुरुषों के साथ कुछ घंटों के अंतराल पर सेक्स किया था। 

वहीं अब दूसरे व्यक्ति को डीएनए टेस्ट के लिए भी बुलाया गया था। उस लड़की ने यह भी कहा कि मैं परिणामों से हैरान थी मुझे यह भी नहीं पता था कि ऐसा हो सकता है जबकि दोनों बच्चे देखने में बहुत समान हैं।

 

कैसे हो पाया यह संभव?

 

असामान्य गर्भावस्था के तरीके का अध्ययन करने वाले डॉक्टर्स ने यह भी बताया कि ऐसी घटना को मेडिकल साइंस की भाषा में हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन के नाम से जाना जाता है। 

उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि यह पूरी दुनिया मे हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन का केवल 20 वां ज्ञात मामला है जिसके बारे में अध्ययन भी किया जाएगा।