देश - विदेश

तालिबान ने काबुल से तीन महिलाओं को लिया हिरासत में, जानें पूरा मामला

4
×

तालिबान ने काबुल से तीन महिलाओं को लिया हिरासत में, जानें पूरा मामला

Share this article

विदेश– तालिबानी सरकार के नेतृत्व में अफगानिस्तान की स्थिति बेहद खराब है। महिलाओं के साथ यहां दोहरा व्यवहार हो रहा है। वहीं अब महिलाओं की उच्च शिक्षा भी यहां प्रतिबंधित कर दी गई है। 

वहीं इस बीच खबर आई है कि तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है यह महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रहीं थीं जिसके चलते इन्हें गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के लिए बता दें उच्च शिक्षा पर प्रतिबंध को लेकर महिलाओं में आक्रोश है। क्योंकि इस आदेश को तालिबानी सरकार ने तत्काल प्रभाव से सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी पर लागू करने का आदेश दिया है।

सूत्रों का दावा है कि शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि जानकारों ने यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम और माहौल का मूल्यांकन किया है और “जब एक माकूल माहौल” तैयार नहीं हो जाता, लड़कियों के यूनिवर्सिटी जाने पर रोक लगी रहेगी।