देश - विदेश

Swiggy Layoffs Update: क्या सच में कंपनी कर रही छंटनी की तैयारी

10
×

Swiggy Layoffs Update: क्या सच में कंपनी कर रही छंटनी की तैयारी

Share this article

 

डेस्क। Swiggy Layoffs Update: हाल के ही दिनों में कई स्टार्टअप कंपनियां छंटनी कर रही है साथ ही इन कंपनियों को फंडिंग की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

Swiggy Layoffs: इसी कड़ी में जोमैटो (Zomato) के बाद एक और ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) कर्मचारियों की छंटनी भी करने जा रही है। इस कड़ी में स्विगी करीब 250 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता भी दिखा सकती है जो कुल कर्मचारियों को 3 से 5 फीसदी वर्कफोर्स का है। वहीं इस रिपोर्ट के मुताबिक छंटनी की तादाद भी बढ़ सकती है। 

इसी कड़ी में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सप्लाई चेन, ऑपरेशन, कस्टमर सर्विस और टेक्नोलॉजी भूमिकाओं में शामिल लोग इस छंटनी में प्रभावित भी होंगे। वहीं इकॉनमिक टाइम्स के मुताबिक स्विगी ने इमेल रेस्पांस में कहा कि फिलहाल कोई छंटनी नहीं हुई है लेकिन भविष्य में या इस महीने छंटनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। और  स्विगी ने यह भीं कहा है कि, हमने अपना प्रदर्शन चक्र अक्टूबर में समाप्त किया और सभी स्तरों पर रेटिंग और प्रोमोशन भीं दिया है। इस कड़ी में कंपनी ने यह भी कहा कि हर साइकिल में प्रदर्शन के आधार पर लोगों के बाहर निकलने की उम्मीद भींकरते हैं। 

फंडिंग की कमी और निवेशकों द्वारा मुनाफा बनाने को लेकर चिंता जाहिर करने के बाद ऐसी टेक फर्म लगातार कर्मचारियों की छंटनी भी कर रही है। 

कंपनी के एक सूत्र की माने तो, स्विगी के मानव संसाधन प्रमुख गिरीश मेनन ने कर्मचारियों को हाल ही में संपन्न टाउन हॉल में प्रदर्शन आधारित एग्जिट के बारे में सूचित भी किया था। वहीं कंपनी अपनी टीमों की रिस्ट्रक्चरिंग करने में जुटी हुई है। ब्रोकरेज फर्म जेफ्फरीज के मुताबिक जनवरी से जून के बीच स्विगी को 315 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है जो अपने प्रतिद्वंदी जोमैटो के 50 मिलियन डॉलर से बहुत ज्यादा भी है।