डेस्क। Samsung अपने नए गैलेक्सी स्मार्टफोन पर काम करने में जुटा है, जो मिड-रेंज में आने वाला हैं। वहीं इस मॉडल का नाम Samsung Galaxy A34 5G होगा जो फोन को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट भी किया गया है , साथ ही इसका मॉडल नंबर SM-A346B_DSN होगा जिससे यह साबित होता है कि फोन बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। तो आइए जानते हैं Samsung Galaxy A34 5G के बारे में खास बातें…
Samsung Galaxy A34 5G के Expected Specs
Samsung Galaxy A34 5G एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा जो Exynos 1280 SoC द्वारा संचालित हो भी सकता है। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी और 48MP का प्राइमरी कैमरा आपको मिलेगा। इस फोन में 15W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Samsung Galaxy A34 5G Camera & Battery
Samsung Galaxy A34 5G में 6.4-इंच का AMOLED डिस्प्ले भी हो सकता है, जिसमें 60HZ का रिफ्रेश रेट भी आपको मिलेगा वहीं इसके अलावा फोन एंड्रॉइड 13 पर चलेगा और फोन में क्वाड कैमरा सेटअप भी मिलेगा, जिसमें 48MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा वाइड, 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का कैमरा भी आपको मिलेगा। साथ ही सेल्फी शूटर की अभी कोई जानकारी नहीं आई है।
फीचर्स देखकर ऐसा भी लग रहा है कि फोन मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। और फिलहाल इसे SIG सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, और कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी इसे देखा जाएगा।