राजनीति- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। पूरे देश के लोगों ने इस यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दावा है कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा ने उन्हें एक गम्भीर नेता के रूप में विकसित किया है। लेकिन अभी हाल ही में एक सर्वे में कुछ ऐसा खुलासा हुआ है जो कांग्रेस को निराश कर रही है।
सर्वे के मुताबिक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का उन्हें चुनाव के दौरान कोई फायदा नहीं मिलेगा। वहीं अगर राहुल गांधी की बात करें तो लोग उन्हें विपक्ष के मजबूत नेता के रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। यह सर्वे इंडिया टुडे सी वोटर सर्वे है।
सर्वे के मुताबिक इस यात्रा ने माहौल बनाया है। लोगों तक राहुल गांधी पहुँच गए हैं। कांग्रेस एक बार पुनः लोगों की जुबान पर आई है। लेकिन यह यात्रा कांग्रेस को सत्ता में नहीं ला सकती है। 37 फीसदी लोगों का कहना है कि यह यात्रा कांग्रेस को चर्चा में लेकर आई है लेकिन यह उनको चुनाव में विजय दिलाएंगी यह कहना बिल्कुल गलत है।
वहीं 29 फीसदी लोग ऐसे हैं। जिनका मानना है की भारत जोड़ो यात्रा ने बड़े स्तर पर लोगों को कांग्रेस से जोड़ा है और लोगों की कांग्रेस के प्रति सहानुभूति है। वहीं 9 फीसदी लोग ऐसे हैं जिनका कहना है कि इस यात्रा से जनता प्रभावित नहीं हुई है। कांग्रेस को इससे कोई नफा नहीं होगा। दावा है कि इंडिया टुडे का यह सर्वे 1 लाख से अधिक लोगों पर किया गया है।