डेस्क। Pathan Controversy: जहां कई लोग पठान मूवी का विरोध कर रहे हैं तो वहीं कई लोग इस मूवी का सपोर्ट भी करते हैं। वहीं ऐसे में मोनालिसा के पति ने भी इस विवाद को लेकर अपना पॉइंट ऑफ व्यू साझा किया है।
साथ ही अब पठान (Pathan) मूवी को कितने लोगों ने समर्थन दिया है, इस बात का खुलासा भी मूवी के रिलीज होने के बाद यानी 25 जनवरी के बाद में ही हो पाएगा।
साथ ही इस विवाद के चलते कोई दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान पर आग बबूला हो रहा है तो कोई इसे धर्म (Religion) से जोड़कर भी देख रहा है तो वहीं कोई इसे एक पब्लिसिटी स्टंट बता रहा है। साथ ही कुल मिलाकर ये विवाद जल्द थमने वाला नहीं है और इस विवाद को लेकर कई सेलिब्रिटीज ने अपने विचार भी पेश किए हैं।
जानिए मोनालिसा के पति का बड़ा बयान
मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह ने ऐसा भी बयान दे दिया है कि एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बवाल मचा चालू हो गया । साथ ही एक्टर विक्रांत ने कहा कि उनके लिए तिरंगा सबसे ऊपर है और अगर ऐसी ही बात है तो उन्हें केसरिया और सफेद रंग के कपड़े पहनना भी बंद कर देना चाहिए। साथ ही उन्होंने (Vikrant Singh) लोगों से सवाल भी किया है कि आखिर संत महात्मा इस रंग को कमर के नीचे क्यों धारण करते हैं और भगवा रंग को पसंद करने वाले विक्रांत ने आगे कहा कि ऐसे तो हमें इस रंग के जूते और अंडरवियर भी पहनना बंद कर देना चाहिए।