Local Breaking Newsदेश - विदेश

पाकिस्तान में बीमारी बनी नासूर अब मचेगा हाहाकार

6
×

पाकिस्तान में बीमारी बनी नासूर अब मचेगा हाहाकार

Share this article

विदेश– पाकिस्तान इस समय बाढ़ के भीषण संकट से झुझ रहा है। पाकिस्तान की आधी से अधिक आबादी बाढ़ के तहिमाम को झेल रही है। हर ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। लोग काफी परेशान हैं। स्थिति रोजाना खराब होती जा रही है अब आर्थिक स्थिति भी बिगड़ रही है। लोगो को खाने की किल्लत आ रही है।

बाढ़ के भीषण तहिमाम ने पाकिस्तान के करीब डेढ़ लाख लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। वही अब इस सब संकट के बीच अब पाकिस्तान की ओर से घोषणा की गई है कि पाकिस्तान बाढ़ के बाद भीषण बीमारी का सामना कर सकता है।

पाकिस्तान स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कहा है अब बीमारी पाकिस्तान की बड़ी चिंता बन गई है। क्योंकि बाढ़ का संकट खत्म होते ही अब बीमारी का संकट बढ़ गया है। देश में अब डेंगू, मलेरिया और पेट में संक्रमण जैसी पानी से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं। लोग अब इन बीमारियों का सामना कर रहे हैं।

इन बीमारियों का आंकड़ा देश मे दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कहा जा रहा है कि आगामी समय मे पाकिस्तान को काफी संकट से जूझना पड़ सकता है। क्योंकि अभी जो हालात हैं वह पूरे पाक के लिए नासूर बन गए हैं।