देश- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी जी का निधन हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह यात्रा के दौरान सड़क पर गिर गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कांग्रेस सांसद की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वह पंजाब के जलन्धर से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। वहीं सांसद की मौत के बाद भारत जोड़ो यात्रा को तुरंत रोक दिया गया है। उनकी मौत की पुष्टि पंजाब के सीएम भगवत मान ने ट्वीट कर की है।