देश - विदेश

महिलाओं के खिलाफ हिंसा मामले में कर्नाटक अब्वल

6
×

महिलाओं के खिलाफ हिंसा मामले में कर्नाटक अब्वल

Share this article

देश:- महिलाओं को आज भी समाज मे पुरुष के बराबर सम्मान नहीं मिलता है। लोग उन्हें आज भी कम आकंते है और उनका शोषण है। वही अगर महिलाओं के प्रति हिंसा की बात करें तो कई राज्य ऐसे हैं जहां उनके साथ सबसे अधिक अभद्रता होती है।

वही महिलाओ के साथ होने वाली हिंसा के परिपेक्ष्य में नेशनल फैमिली हेल्‍थ सर्वे की एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक 30 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें शारिरिक हिंसा का शिकार होना पड़ता है। वही देश मे 70 फीसदीं महिलाओं पर उनके पति शराब के नशे में हिंसा करते हैं।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा मामले में कर्नाटक, बिहार, मणिपुर, तमिलनाडु और तेलंगाना सबसे आगे हैं। यहां महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और यौन हिंसा का सामना करना पड़ता है। वही गांव की महिलाओं को अधिक हिंसा झेलनी पड़ती है।

रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्‍यद्वीप, नगालैंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा और जम्‍मू-कश्‍मीर ऐसे राज्‍य हैं जहां महिलाओं के खिलाफ सबसे कम हिंसा होती है।