देश- वैसे तो भारत महंगाई, बेरोजगारी की समस्या से परेशान हैं। लेकिन यदि हम आकड़ो की माने तो भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर है।
भारत की अर्थव्यवस्था 5 देशों में टॉप पर है। वही जानकारों का कहना है कि आगामी समय मे हम विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेंगे।
भारत की अर्थव्यवस्था के परिपेक्ष्य में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा – पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हर ओर भारत की सराहना हो रही है।
साल 2047 तक हम अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व की टॉप 3 देशों में शुमार होंगे।वहीं जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे तो हम वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेंगे।
उन्होंने आगे कहा, आज भारत को देखना का नजरिया बदल गया है। विश्व पटल पर भारत को सम्मान के भाव से देखा जा रहा है।
भारत की बातों को लोग सुनते हैं। पीएम का उद्देश्य देश का विकास है। हमने आज तक जो कहा वह पूरा किया। भाजपा वादों की नहीं काम की बात करती है। भाजपा विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगे बढ़ती है।