Local Breaking Newsदेश - विदेश

हिजाब हटाया तो महिला को मिली मौत, हर तरफ हो रही है अब आलोचना

7
×

हिजाब हटाया तो महिला को मिली मौत, हर तरफ हो रही है अब आलोचना

Share this article

विदेश– ईराक एक ऐसा देश है जहां महिलाओं को कोई अधिकार नही मिला है। महिलाओं को आज भी यहां पुरुषों के अधीन रहना पड़ता है। उन्हें हिजाब के बिना रहने की अनुमति नही है और न उनके शौहर के अलावा कोई उन्हें देख सकता है। वही अब जब ईराक में महिलाओं ने अपने हक के लिये आवाज उठाना शुरू किया है तो उन्हें इसके लिए दण्ड मिल रहा है।

ईराक की कुछ महिलाओं ने जब हिजाब के खिलाफ आवाज उठाई तो उन्हें मौत की सजा मिली। बात कुछ महीने पहले की है जब एक ईरानी मानवाधिकार महिला कार्यकर्ता ने सार्वजनिक रूप से हिजाब हटाने का आग्रह किया था। उसके इस आग्रह की उसे सजा मिली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में जाते ही महिला कोवा में चली गई और उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है ईराक की पुलिस ने महिला के साथ अभद्रता की है। उसके साथ दुर्व्यवहार हुआ है और उसकी मौत का कारण हिजाब हटाने की उसकी मांग बन गया है। महिला की मौत से ईराक में माहौल काफी खराब हो गया है। सोशल मीडिया पर ईराक की आलोचना हो रही है और हर कोई इस बात का विरोध कर रहा है।

महिला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला के खिलाफ पुलिस द्वारा किये जा रहे अत्याचार को देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस उन महिलाओं के साथ अभद्रता से पेश आ रही है जिन्होंने अपना हिजाब हटा दिया है। राज्य मीडिया ने बताया कि राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के हस्तक्षेप के बाद अधिकारियों ने महसा अमिनी की मौत की जांच शुरू की। हालांकि इस मामले से पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ लिया है और महिला के साथ मारपीट करने से इनकार किया है। 

बता दें ईराक की इस हरकत की हर ओर आलोचना हो रही है। समाचार एजेंसी रायटर्स इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने पहले बताया था कि महिला को समझाने-बुझाने के लिए हिरासत में लिया गया। मृतक महिला के रिश्तेदारों ने महिला को दिल की कोई बीमारी होने से भी इनकार किया है, ऐसा कहा जा रहा था कि महिला को दिल से संबंधित बीमारी थी। इस घटना के बाद कई नेताओं ने इसकी निंदा की है।