Local Breaking Newsदेश - विदेश

हिन्दू युवक ने चुकाई प्यार की कीमत नही किया धर्म परिवर्तन तो कर दी गई हत्या

4
×

हिन्दू युवक ने चुकाई प्यार की कीमत नही किया धर्म परिवर्तन तो कर दी गई हत्या

Share this article

देश– भारत में प्रेम करना आज भी गुनाह बना हुआ है। अगर आप किसी से आरिम5करते हैं तो आपको पूरी जिंदगी जिल्लत सहनी पड़ेगी। वही अगर आपने प्रेम किसी अन्य जाति या धर्म की लड़की से कर लिया तो यह आपके लिए अभिशाप सा बन जाता है। जिसके लिए भारत का समाज स्वीकृति नही देता बल्कि सजा देता है। 

प्रेम की एक ऐसी ही घटना असम के लखीमपुर से सामने आई है। जहां एक युवक जो की हिन्दू था उसे ईसाई लड़की से प्रेम की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। युवक की मौत का कारण भीड़ बनी है। 

जानकारी के अनुसार युवक हिन्दू था वह ईसाई लड़की से प्रेम करता था। उसकी इच्छा उससे शादी करने की थी। लेकिन युवक पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया जा रहा था। जब युवक ने धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया तो ईसाई संगठन की भीड़ युवक पर भारी पड़ गई। उस भीड़ ने हिन्दू युवक की जमकर पिटाई की और जब उसकी मौत हो गई तो उसे पेड़ से लटका दिया।

युवक की पहचान विकी विशाल के रूप में हुई है। जब युवक ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो ईसाई समुदाय के लोग झुलझुला गए। वह युवक को घर से घसीटते हुए बाहर लाए और उन्होंने युवक को पीटा। यह भीड़ चर्चो के सदस्य की थी। युवक की हत्या पर मानवाधिकार की प्रतिक्रिया आई है। मानवाधिकार संस्था, लीगल राइट्स ऑब्ज़र्वेटरी ने मामले का संज्ञान लिया और पुलिस और स्थानीय अधिकारियों से मामले में कार्रवाई करने को कहा है।

जाने क्या कहती थी लड़की-

लड़की विकी से प्यार करती थी। उसे उसके हिन्दू होने से कोई एतराज नही था। दोनो शादी के लिए तैयार थे। दोनो की एक ही इच्छा थी अपनी जिंदगी खुशी के साथ जीना। लड़की विकी के साथ उसके घर चली गई थी। वही स्थानीय चर्चों की एक बड़ी भीड़ बीकी के घर के बाहर जमा हो गई और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

बाद में भीड़ लड़की को अपने साथ ले गई और विशाल को धर्म परिवर्तन करने या लड़की के साथ अपना संबंध तोड़ने के लिए दबाव बनाया। जब विकी ने उनकी बात नही मानी तो उसे मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई।