देश- आज भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं देश के राजनेताओं ने सभी देशवासियों को अलग अलग अंदाज में गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
देखें किस अंदाज में राजनेताओं ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं-
राहुल गांधी-
एकता, सद्भावना, समानता और संप्रभुता – हमारे संविधान के आधार स्तंभ और हमारे गणतंत्र की आत्मा हैं।
Wishing a very Happy Republic Day to all my beloved fellow Indians.🇮🇳
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1618452374917447680?t=VVHThOZKZGAQpsElwLXKJg&s=19
अमित शाह-
समस्त देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं व वीर जवानों को नमन करता हूँ जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।
https://twitter.com/AmitShah/status/1618418212168937472?t=IdW_DAvvjxKS_b6ZdgUPjA&s=19
जे पी नड्डा-
सभी देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रगतिशील व परिपक्व होता हमारा लोकतंत्र भारत के प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में कर्तव्य, अवसर व समानता की भावना का सृजन करे। हमारी एकता, अखंडता व सम्प्रभुता के लिए समर्पित सभी महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
https://twitter.com/JPNadda/status/1618425688754913280?t=eLw4Rkcx1Az3hWTfR1yK2A&s=19