देश:- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वैश्विक आर्थिक विकास दर का अनुमान लगाते हुए बयान दिया है कि दुनिया मे महंगाई बढ़ती जा रही है। वहीं भारत की विकास दर आगामी समय मे कम होगी। चीन लगातार इस कोशिश में लगा हुआ है कि वह अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को रिकवर करने की कवायद में जुटा हुआ है। वहीं अब वैश्विक विकास दर 2.9% होने का अनुमान है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा, आगामी समय मे अर्थव्यवस्था का बहुत बुरा दौर आना बाकी है। भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि को लेकर अपना अनुमान घटाया है। आने वाले वित्त वर्ष में भारत की विकास दर 6.1 प्रतिशत रह सकती है। वहीं 31 मार्च को पूरे होने वाले चालू वित्त वर्ष के के लिए यह अनुमान 6.8 प्रतिशत लगाया गया था।
आईएमएफ़ के वर्ल्ड इकॉनमिक आउटलुक अपडेट में कहा गया है, “भारत में विकास इस साल थोड़ा कम होगा। इस साल ये दर 6.1 हो सकती है, जो 2022 में 6.8 प्रतिशत थी। हालांकि 2024 में भारत की आर्थिक विकास दर फिर रफ़्तार पकड़ेगी और अगले साल ये 6.8 फ़ीसदी रह सकती है।