Boman Irani Birthday: दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी आज अपना 62 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन्होंने अपनी अदाकारी से सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है।
यह अब तक करीब 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। वही अभी हाल ही में इनकी फ़िल्म ऊंचाई रिलीज हुई है। इस फ़िल्म में इनका रोल लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
इन्होंने अपनी काबिलियत के बलबूते पर करोड़ों की संपत्ति बनाई है। लेकिन इनका अतीत काफी कठिन रहा है। इन्होंने अपने जीवन मे काफी गरीबी झेली है। इनके पिता की मौत बचपन मे ही हो गई थी।
दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी ने अपने अतीत में वेटर की नौकरी की थी। वह अपनी मां की भी मदद करते थे। इनकीं मां एक बेकरी चलाया करती थी।2001 में दो अंग्रेजी फिल्मों में काम किया। यहीं से धीरे धीरे इनके करियर को उड़ान मिली।