देश:- अमेरिकी फॉरेंसिक फ़ाइनेंशियल कंपनी हिंडनबर्ग नें अडानी समूह की ओर से दिए गए 413 पन्नो के जवाब पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, अडानी समूह ने इस मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इसे राष्ट्रव्यापी रंग देने की कोशिश की है।
उन्होंने हमारी रिपोर्ट को भारत पर सोची समझी साजिश के तहत किया गया हमला बताया है। अपनी और गौतम अडानी की संपत्ति को वह भारत की सफलता से जोड़ रहे हैं।
लेकिन हम उनकी बात से असहमत हैं। क्योंकि हम यह जानते हैं भारत एक समृद्ध देश है। यह लोकतंत्र पर चलता है। यह उभरती हुई महाशक्ति है। हम यह जानते हैं कि अडानी समूह भारत के झंडे की आड़ में भारत को लूट रहा है।