विदेश– कोरोना की दहशत में जी रहे अमेरिकी लोगों की चिंता सर्दियों ने ओर बढ़ा दीं हैं। क्योंकि दिसम्बर का महीना खत्म होने वाला है और अमेरिका में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। वहीं क्रिसमस की छुट्टियों से पूर्व अमेरिका में 2270 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। यह बढ़ती ठंड और हिमपात के कारण किया गया है।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के एक नोटिस के मुताबिक- शिकागो के हवाई अड्डे पर तेजी से हो रहे स्नोफॉल के कारण फ्लाइट रद्द की जा रहीं हैं। लोग काफी परेशान हैं। वहीं यदि हम तापमान की बात करें तो वह 9 डिग्री फ़ारेनहाइट (-13 सेल्सियस) तक गिर गया है।
राष्ट्रीय मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी देते हुए सतर्क रहने को कहा है। वहीं यह भी बताया है कि फ्लाइट देरी से लैंड कर सकती है इसके साथ ही इसे रद्द भी किया जा सकता है। जानकारी के लिये बता दें ठंड के कारण प्रभावित इलाकों में शिकागो और डेनवर सबसे आगे हैं।