देश– भारत के लोग तेजी से भारत की नागरिकता छोड़ रहे हैं। भारत के लोग अब विदेशी नागरिकता ग्रहण कर रहे हैं। वहीं गृह मंत्रालय की ओर से जारी आकड़ो के मुताबिक साल 2021 की तुलना में साल 2022 में अधिक लोगों ने भारत की नागरिकता को छोड़ दिया है।
आकड़े के मुताबिक साल 2021 में 1,63,370 भारतीयों में नागरिकता छोड़ी और 2022 में यह आंकड़ा बढ़कर 1,83,741 हो गया है। यह आकड़ा फिलहाल सितंबर महीने तक का है।
हालाकि जानकारों का कहना है कि इस वर्ष भारत छोड़ कर जाने वाले लोगों की संख्या में कमी आएगी और भारत के लोग भारत की नागरिकता नहीं छोड़ेंगे। क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था पहले अन्य देशों की तुलना में उम्दा है।