Indigo Aircraft: चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट में यात्री द्वारा अचानक इमरजेंसी गेट खोलने का मामला काफी चर्चा में है। जानकारी के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने जांच के आदेश भी दिए हैं।
बता दें चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट का एक यात्री ने इमरजेंसी गेट भी खोल दिया था। वहीं जिसके चलते फ्लाइट 2 घंटे लेट भी हो गई थी। वहीं इंडिगो ने इस घटना की पुष्टि तो कि पर फ्लाइट का गेट खोलने वाले यात्री का नाम अभी नहीं बताया। हालांकि खबरें आने पर एक शख्स ने दावा किया है कि इंडिगो फ्लाइट का गेट खोलने वाला यात्री BJP का एक सांसद था।
मिली जानकारी के अनुसार, 10 दिसंबर 2022 को चेन्नई से त्रिवेंद्रम जाने वाली फ्लाइट (Indigo Flight) संख्या 6E 7339 पर यात्रा कर रहे एक यात्री ने बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान गलती से आपातकालीन निकास खोल दिया था। और यात्री ने तुरंत इसके लिए माफी भी मांगी थी।
वहीं इंडिगो ने बस इतना कहा कि एक यात्री ने इमरजेंसी गेट ‘गलती से’ खोल दिया था और खबरें आने पर एक शख्स ने यह दावा भी किया कि इंडिगो फ्लाइट का गेट खोलने वाला यात्री बीजेपी का एक सांसद था।
इस घटना के एक महीने से अधिक समय बाद मंगलवार को एयरलाइन ने एक बयान भी जारी किया था। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्या ने गेट खोला था पर इंडिगो ने हालांकि अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया है। साथ ही डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह कहा कि मामले में हमें पूरी सूचना दे दी गई है। और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया गया। एक यात्री ने गलती से इस इमरजेंसी गेट को खोल दिया था।