देश– एक ओर भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। वहीं अब पूरे देश से लोगों का राहुल गांधी को भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। वहीं अब इस बीच राम मंदिर के पुजारी मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर आशीर्वाद दिया है।
उन्होंने पत्र लिखकर कहा, मैं प्रार्थना करता हूँ, उम्मीद करता हूँ कि आप जिस प्रयास के लिए निकले हैं। उसमें आपको सफलता मिले। मेरा आशीर्वाद आपके साथ है।आप एक पुण्य कर्म ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ के लिए काम कर रही हैं। ईश्वर करे आप सफल हों और भगवान राम का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे।
जानकारी के लिए बता दें जबसे राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। उनकी छवि एक गम्भीर नेता के रूप में विकसित हुई है और वह आज लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा एक ओर एकता का संदेश दे रही है। वहीं दूसरी ओर भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को मजबूती प्रदान की है।
Some Congress leaders asked me to join Bharat Jodo Yatra but due to health issues, I couldn't join. After which they asked me to extend wishes for Bharat Jodo Yatra so I wrote a letter to Rahul Gandhi and wished him success: Acharya Satyendra Das, chief priest of Ram Janmabhoomi pic.twitter.com/uOdDd4fRh8
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 3, 2023