ब्रिटेन– ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में स्कॉटलैंड में निधन हो गया है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत से ब्रिटेन में शोक छाया हुआ है। इन्होंने ब्रिटेन पर 70 साल तक राज किया है। वही अब
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर अब ब्रिटेन के राजशाही में उत्तराधिकार का क्रम क्या होगा..
सूत्रों से मिली जानकारी में अनुसार पूर्व राजकुमार चार्ल्स अब ब्रिटेन के नए राजा होंगे। तो आइए जानते हैं ब्रिटेन के उत्तराधिकारी का क्रम…
1) प्रिंस विलियम : चार्ल्स और दिवंगत राजकुमारी डायना के सबसे बड़े बेटे. उन्होंने डचेस ऑफ कैम्ब्रिज केट शादी की है. उनके तीन बच्चे उत्तराधिकार की पंक्ति में उनके बाद आते हैं.
2. प्रिंस जॉर्ज : कैम्ब्रिज के राजकुमार, जुलाई 2013 में पैदा हुए।
3. राजकुमारी शैरलट: कैम्ब्रिज की राजकुमारी, मई 2015 में पैदा हुईं।
4. प्रिंस लुइस : कैम्ब्रिज के राजकुमार, अप्रैल 2018 में पैदा हुए।
5. प्रिंस हैरी : चार्ल्स और डायना के छोटे बेटे।
6. आर्ची माउंटबेटन-विंडसर : हैरी और मेघन के बेटे, मई 2019 में पैदा हुए।
7. लिलिबेट माउंटबेटन-विंडसर : हैरी और मेगन की संतान, जून 2021 में जन्मी।
8. प्रिंस एंड्रयू : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के दूसरे बेटे।
9. राजकुमारी बीट्राइस : एंड्रयू और उनकी पूर्व पत्नी सारा फर्ग्यूसन की बड़ी बेटी।
10. सिएना एलिजाबेथ : बीट्राइस और एडोआर्डो मैपेली मोजी की बेटी, सितंबर 2021 में पैदा हुईं।
11. राजकुमारी यूगिनी : एंड्रयू और सारा फर्ग्यूसन की छोटी बेटी।
12. अगस्त ब्रुकबैंक : फरवरी 2021 में जन्मी यूगिनी और जेम्स ब्रूक्सबैंक की संतान।
13. प्रिंस एडवर्ड : एलिजाबेथ और फिलिप के सबसे छोटे बेटे।
14. जेम्स : एडवर्ड और उनकी पत्नी सोफी के बेटे।
15. लेडी लुइस माउंटबेटन-विंडसर : एडवर्ड और सोफी की बेटी।