डेस्क। Google Most Searched Movies 2022: इस साल कई भारतीय फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम भी मचाई है। साथ ही इन फिल्मों को देखने के लिए टिकट खिड़की पर लोगों की भीड़ भी देखी गई है। वहीं कमाई के मामले में भी इन मूवीज ने जबरदस्त बिजनेस किया है।
इसके अलावा दर्शकों ने इस साल गूगल पर इन फिल्मों को खूब सर्च भी किया है। वहीं अब गूगल ने लिस्ट जारी कि है जिसमें बताया गया कि किन-किन फिल्मों को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च करा है।
2022 फिल्म प्रेमियों के लिए एक रोमांचक साल रहा है साथ ही गूगल ने लिस्ट जारी की है जिसमें भारत में सबसे ज्यादा अधिक सर्च की जाने वाली फिल्मों के बारे में भी बताया गया है। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिव नंबर वन पर आई है।
वहीं इस अयान मुखर्जी की फिल्म में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाडिया, मौनी रॉय ने अहम रोल निभाया। इस फिल्म को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया और फिल्म सुपरहिट भी रही और इसने जबरदस्त कमाई करी है।
केजीएफ चैप्टर 2
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 रेट की गई है। ये मूवी केजीएफ वन की सीक्वेल बताई है और इसमें संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज, मालविका अविनाश शामिल है। इसी के साथ तीसरे नंबर पर द कश्मीर फाइल्स है, जिसमें अनुपम खेर, मिथुन, पल्लवी जोशी ने अहम रोल भी निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया था वहीं चौथे नंबर पर आरआरआर और पांचवें नंबर पर कांतारा छाई है।
नीचे देखिए पूरी लिस्ट
1) ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिव
2) के.जी.एफ: चैप्टर 2
3) द कश्मीर फाइल्स
4) आरआरआर
5) कांतारा
6) पुष्पा
7) विक्रम
8) लाल सिंह चड्ढा
9) दृश्यम 2
10) थोर: लव एंड थंडर