देश– भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक ट्वीट पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मध्यप्रदेश भारत जोड़ो यात्रा पहुंचने के परिपेक्ष्य में सिंधिया ने ट्वीट किया है कि स्वागत इसपर राहुल गांधी बोले उन कांग्रेस नेताओं पर विश्वास नहीं किया जा सकता है जो बिक चुके हैं।
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश पहुंचने वाली है। वही राहुल गांधी से सवाल पूंछा गया जिन लोगों ने कांग्रेस सरकार गिराई क्या उनके लिए दरवाजे खुले हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, यह सवाल कांग्रेस अध्यक्ष से करना चाहिए।
लेकिन मैं सिर्फ इतना कह सकता हूँ कि उन लोगों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है जो लोग पैसे के लिए पार्टी को छोड़ चुके हैं।जानकारी के लिए बता दें राहुल गांधी की यह टिप्पणी ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए थी। उन्होंने कमलनाथ सरकार गिराने के लिए अपने समर्थक विधायकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था।