विदेश– रोजगार सिर्फ भारत की नही पूरे विश्व की समस्या बना हुआ है। वही अब अमेरिका के उन लोगो की चिंता अधिक बढ़ गई है जो लोग ट्वीटर में काम कर रहे हैं।
क्योंकि अभी हाल ही में ट्वीटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने कई बड़े बदलाव किए हैं और अब सूत्र यह दावा कर रहे हैं कि वह ट्वीटर कर्मचारियों की छटनी करने वाले हैं।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ आज एलन मस्क कई लोगो को बेरोजगार करने वाले हैं। वह अपने कर्मचारियों को बताएंगे की उनकी नौकरी सुरक्षित है या नही। इसकी जानकारी उन्हें उनके ईमेल पर प्राप्त होगी।
वही कई लोगो ने यह दावा भी किया है कि कई कर्मचारियों को आज सुबह 9 बजे एलन मस्क का मेल मिल चुका है। उन्हें पता चल गया है कि वह अब ट्वीटर के कर्मचारी है या नही।
हालाकि ट्वीटर ने यह दावा किया है कि कुछ वक्त के लिए उनका दफ्तर बन्द रहेगा। उन्हें ईमेल के माध्यम से यह सूचना दी जाएगी की कब उन्हें काम करना है।
किसी की नौकरी नही जा रही है। लेकिन जानकर यह कह रहे हैं यह मस्क की रणनीति है। मस्क लोगो को बेरोजगार करने वाले हैं।